पांच सदस्यीय समिति गठित
शिक्षक भर्ती में पांच अंक के साक्षात्कार और पैसों के लेन-देन की बात भी सामने आती रही हैं। ऐसे में अशासकीय स्कूल और कॉलेजों में पारदर्शी नियुक्तियों का माध्यम क्या हो, इसके लिए उनकी अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। अपर सचिव उच्च शिक्षा, सचिव कार्मिक, लोक सेवा आयोग का एक सदस्य एवं एक विधि के सदस्य को इसमें शामिल किया गया है। समिति इस संबंध में मुख्य सचिव को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
वर्तमान में यह है भर्ती प्रक्रिया
स्कूल में शिक्षक का पद खाली होने पर सीईओ से अनुमोदन के बाद इसके लिए आवेदन मांगे जाते हैं। भर्ती के लिए श्रेष्ठ सात अभ्यर्थियों की मेरिट बनती है। स्कूल प्रबंधक की ओर से इन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। पांच अंकों के इस साक्षात्कार में शिक्षा विभाग के तीन विषय विशेषज्ञ, स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य शामिल होते हैं। सीईओ से अनुमोदन के बाद स्कूल प्रबंधक नियुक्ति पत्र जारी करते हैं।
ये भी पढ़ें...Exclusive: उत्तराखंड में लागू होगी नई राजस्व संहिता, परिषद ने ड्राफ्ट तैयार कर शासन को सौंपा
अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों के नए पद सृजित करने पर रोक लगा दी गई है। जो खाली पद हैं उनमें भर्ती चल रही है। इन स्कूलों और महाविद्यालयों में भर्ती का माध्यम क्या हो इस पर अध्ययन किया जा रहा है।
- रविनाथ रमन, शिक्षा सचिव