फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्र के पहले दिन विधानसभा का घेराव करेगा उक्रांद

विज्ञापन
जानकारी देते उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
राज्य में सख्त भू कानून लागू करने के साथ ही मूूल निवास प्रमाणपत्र के मुद्दे पर उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा घेराव का एलान किया है।
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 23 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान पहले दिन पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे। कहा कि राज्य सरकार की ओर सख्त भू कानून नही लागू किए जाने से दूसरे राज्यों के भूमाफिया राज्य में जमीन खरीदकर कारोबार कर रहे हैं जबकि स्थानीय लोग इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। यदि समय रहते सख्त भू कानून नहीं बनाया गया तो वह दिन दूर नही जब राज्य की बेशकीमती जमीन पर भूमाफिया का कब्जा हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मूल निवास प्रमाणपत्र के नाम पर भी बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। ऐसे लोगों को मूल निवास प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं जो पात्र ही नहीं है। अपात्र लोग मूल निवास प्रमाणपत्र हासिल कर राज्य सरकार की ओर से मुहैया कराई जाने वाली उन तमाम सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं जिसके लिए वे पात्र नहीं है। भू कानून लागू करने के साथ ही मूल निवास प्रमाणपत्र जारी करने के प्रावधानों में बदलाव की मांग लगातार उठाई जा रही है लेकिन सरकार इस दिशा में कोई काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें