फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद: 15 नवंबर के बाद आएगी प्रत्याशियों की दूसरी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कुमाऊं मंडल में उत्तराखंड उत्थान यात्रा के बाद अब दल गढ़वाल मंडल में भी यात्रा शुरू करने जा रहा है। साथ ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करने की तैयारी है। दल की ओर से 15 नवंबर के बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

यूकेडी ने चुनावी तैयारियों के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करने और जनता के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की रणनीति बनाई है। कुमाऊं मंडल के बाद गढ़वाल में प्रस्तावित उत्तराखंड यात्रा के जरिए दल अपने मुद्दों को जनता के बीच ले जाएगा। दल के केंद्रीय संगठन मंत्री प्रकाश भट्ट के मुताबिक गढ़वाल मंडल में उत्तराखंड उत्थान यात्रा देहरादून से शुरू होकर उत्तरकाशी होते हुए मंडल के सभी सात जिलों में जाएगी। वहीं, प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी तैयार कर ली गई है। जिसे 13 नवंबर से पहले जारी किया जाना था लेकिन दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ.नारायण सिंह जंतवाल के निधन की वजह से सूची जारी नहीं की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें