फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उक्रांद का आज डीजीपी कार्यालय घेराव का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेसिक शिक्षा निदेशक पर हमले का किया विरोध
विज्ञापन

- सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने बेसिक शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में आज पुलिस महानिदेशक कार्यालय के घेराव का एलान किया है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा, हमले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन

शिक्षकों, कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में शिक्षा निदेशालय पहुंचे उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कहा, निदेशालय में जो कुछ हुआ वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इस घटना से साबित होता है कि कुछ लोग खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं। मामले में पुलिस ने क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन अन्य के खिलाफ 24 घंटे बाद भी नामजद मुकदमा नहीं हुआ। सरकार निदेशक से मारपीट करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई करे। शिक्षकों, कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने वालों में उक्रांद के महानगर अध्यक्ष प्रवीन चंद्र रमोला, राजीव नौडियाल, भोला दत्त चमोली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें