फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष व दो सदस्यों की तलाश शुरू, कार्मिक विभाग ने जारी की विज्ञप्ति

Thu, 09 Nov 2023 07:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अध्यक्ष व दो सदस्यों के लिए साहित्य, विज्ञान, कला आदि क्षेत्र विषयों की गहराई से जानकारी व अनुभव रखने वाले केंद्र या राज्य में श्रेणी-क के पद पर कम से कम 10 साल सेवा देने वाले पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के लिए स्थायी अध्यक्ष और दो सदस्यों की तलाश शुरू हो गई है। कार्मिक विभाग ने इसके लिए विज्ञप्ति जारी करते हुए 24 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। चुने गए अध्यक्ष-सदस्यों को आयोग में कार्यभार ग्रहण करते वक्त पूर्व के संस्थान से त्यागपत्र देकर उसका प्रमाण जमा कराना होगा।

सचिव कार्मिक शैलेश बगोली की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अध्यक्ष व दो सदस्यों के लिए साहित्य, विज्ञान, कला, समाजसेवा, प्रशासनिक और न्याय क्षेत्र विषयों की गहराई से जानकारी व अनुभव रखने वाले केंद्र या राज्य में श्रेणी-क के पद पर कम से कम 10 साल सेवा देने वाले पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड स्थापना दिवस 2023: कोशिशें तमाम...फिर भी 23 साल में पहाड़ नहीं चढ़ पाए विशेषज्ञ डॉक्टर
विज्ञापन


सभी की नियुक्ति 62 वर्ष की आयु पूरी होने या छह वर्ष तक के लिए होगी। खास बात ये है कि चुने गए अध्यक्ष, सदस्यों को अपने पूर्व के संस्थान से त्यागपत्र देकर उसकी कॉपी कार्यभार ग्रहण करते वक्त जमा करानी होगी। इससे पहले ये व्यवस्था नहीं थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें