इनका रिजल्ट हुआ निरस्त
ऐसी महिला अभ्यर्थी जो राज्य की अधिवासी नहीं हैं। जिन्होंने उत्तराखंड महिला के क्षैतिज आरक्षण का दावा नहीं किया है। ऐसी महिला अभ्यर्थी जो उत्तराखंड महिला के श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स के तहत स्थान धारित नहीं करती हैं। इन सभी का परिणाम निरस्त कर दिया गया है।
किस पद के सापेक्ष कितने रिजल्ट निरस्त
- समेकित पद- 2548
- सहायक श्रमायुक्त- 06
- उप निबंधक श्रेणी-2- 34
- सूचना अधिकारी- 06
- उप शिक्षा अधिकारी, स्टाफ ऑफिसर, विधि अधिकारी- 571
- सहायक निदेशक मत्स्य- 04
- बाल विकास परियोजना अधिकारी- 78
एई-जेई भर्ती पर फैसला लटका
आयोग की बोर्ड बैठक में एई भर्ती और जेई भर्ती का प्रस्ताव भी आना था। चूंकि अभी इस मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी चल रही है। अभी पेपर लीक के दायरे का भी अंदाजा नहीं है। पुलिस से इस संबंध में कोई रिपोर्ट भी आयोग को नहीं मिली है। लिहाजा, एई-जेई भर्तियों के भविष्य पर आयोग ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।
पटवारी भर्ती पेपर लीक के आरोपियों की सूची का इंतजार
आयोग की ओर से आठ जनवरी को कराई गई पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद करीब 35 अभ्यर्थियों के नाम सामने आए थे। इन सबकी जांच एसआईटी हरिद्वार कर रही है। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि अगर एसआईटी से इन उम्मीदवारों की सूची मिल जाती है तो उन्हें 12 फरवरी को होने वाली पटवारी-लेखपाल परीक्षा से बाहर किया जा सकता है। इसका प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में आना था, लेकिन सूची न मिल पाने की वजह से आयोग ने कोई निर्णय नहीं लिया।
अब आयोग सभी भर्तियों में देगा 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश से पहले जिस तरह से उत्तराखंड की महिला उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया था, उसे अब दोबारा लागू कर दिया गया है। बोर्ड बैठक में हुए निर्णय के तहत सभी पदों की भर्तियों में इस आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।