उधर, आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे 20 जनवरी तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं।
आयोग की वेबसाइट पर त्रुटि सुधार के लिंक पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर की मदद से लॉगइन करें। आवेदन में एक बार त्रुटि सुधार करने के बाद दोबारा सुधार का मौका नहीं मिल सकेगा।