दो सवालों को मूल्यांकन से हटाया
राज्य लोक सेवा आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में दो सवालों को गलत पाए जाने पर मूल्यांकन से हटा दिया है। अंतिम उत्तर कुंजी के मुताबिक, पेपर सेट-ए में सवाल नंबर 61 व 74, सेट-बी में सवाल नंबर 99 व 100, सेट-सी में सवाल नंबर 85 व 86 और सेट-डी में सवाल नंबर 71 व 72 को मूल्यांकन से हटाया गया है। इस तरह से अब परीक्षा में सही जवाब देने वालों को प्रति प्रश्न 1.0204 अंक दिए गए जबकि गलत जवाब देने पर प्रति प्रश्न 0.2551 की नेगेटिव मार्किंग हुई है।
फायरमैन की कटऑफ सबसे ऊपर
इस भर्ती में फायरमैन की कटऑफ सबसे ऊपर रही। जनरल की कटऑफ 163.04 अंक, जनरल उत्तराखंड महिला की 166.36, एससी की 154.75, एसटी की 160.58, ओबीसी की 159.34 और ईडब्ल्यूएस की 158.87 अंक रही। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में जनरल की कटऑफ 160.87 अंक रही। एससी की 153.98, एसटी की 157.30, ओबीसी की 158.32 और ईडब्ल्यूएस की 155.51 अंक रही। कॉन्स्टेबल पीएसी में जनरल की कटऑफ 157.77, एससी की 152.78, एसटी की 156.66, ओबीसी की 157.09 और ईडब्ल्यूएस की 153.89 अंक कटऑफ रही।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण सभी प्रतियोगियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। यह परिणाम आप सभी के समर्पण एवं लक्ष्य के प्रति एकाग्रता का प्रतिफल है। हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता एवं सुनियोजित तरीके से परीक्षाओं के आयोजन एवं प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने को संकल्पबद्ध है।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार