फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patwari Paper Leak: एसआईटी के हत्थे चढ़ा सेवानिवृत्त शिक्षक, अब तक 12 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

Fri, 27 Jan 2023 05:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

आरोपी प्रत्येक अभ्यर्थी से मोटी रकम तय कर अभ्यर्थियों को बिहारीगढ़ स्थित रिजाॅर्ट में लेकर गया था। बता दें कि इस मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में एसआईटी ने रिटायर शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आधा दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों से रकम तय की थी और उन्हें बिहारीगढ़ के रिजॉर्ट में लेकर पहुंचा था। एसआईटी ने आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की रकम और चेक बरामद किए हैं। आरोपी को देहरादून स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

विज्ञापन


UKSSSC: फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होगा रैंकर्स भर्ती परिणाम, सभी पहलुओं पर हो रही जांच पड़ताल

शुक्रवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी क्राइम एवं एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले की जांच करते हुए गुरुवार को आरोपी रिटायर शिक्षक अभयराम निवासी पीतपुर लक्सर को गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए आरोपी अभयराम की अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से राजपाल और संजीव दुबे से मुलाकात हुई। जिसके बाद उसने दोनों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि आरोपी के जरिये रिजॉर्ट में पहुंचे उक्त अभ्यर्थियों को चिन्हित कर लिया गया है। उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की रकम और सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों से लिए गए चेक आदि बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें