पेपर बनाते समय विशेषज्ञों को मिलेगा इंटरनेट
आयोग ने तय किया है कि गाोपनीय, अति गोपनीय अनुभागों में विषय विशेषज्ञों को ही केवल इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। उन्हें ई-लाइब्रेरी व वांछित पुस्तकें भी यहीं उपलब्ध कराई जाएंगी। उनके जाने के बाद इन अनुभागों का इंटरनेट बंद कर दिया जाएगा।
हर आने-जाने वालों पर बारीक नजर, फोन कॉल भी जांची जाएगी
आयोग ने सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के साथ ही आने-जाने वालों पर नजर रखने को और ज्यादा सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है। यह भी देखा जाएगा कि द्विस्तरीय सुरक्षा चक्र का कितना अनुपालन किया जा रहा है। हर सप्ताह इसकी समीक्षा की जाएगी। गोपनीय अनुभागों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग परीक्षा नियंत्रक व अन्य अनुभागों की मॉनिटरिंग आयोग के सचिव करेंगे। प्रवेश द्वार पर रखी विजिटर बुक और फोन कॉल विवरण का भी समय-समय पर निरीक्षण होगा।