फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: लोअर पीसीएस-2016 का रिजल्ट जारी, प्रदेश के 150 युवाओं को मिली सफलता

Sat, 06 Apr 2019 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस)-2016 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा से नायब तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक, कर अधिकारी और परिवहन कर अधिकारी के 150 पदों पर भर्ती के लिए चयन किया गया है। इसमें नायब तहसीलदार की कटऑफ सबसे ऊपर रही।

विज्ञापन


आयोग की ओर से 18 फरवरी 2018 को प्रदेश में लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए 12 फरवरी से 15 फरवरी 2019 और 12 मार्च से 15 मार्च 2019 के बीच साक्षात्कार आयोजित किए गए। शुक्रवार को परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया।

किस विभाग में कौन अव्वल 
नायब तहसीलदार के पद पर हुई परीक्षा में कुमकुम जोशी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसमें कुल 45 युवाओं का चयन हुआ है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में पूर्ति निरीक्षण के लिए तनुजा बोहरा ने सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं। इस विभाग में 84 युवाओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन


जिला पंचायतीराज विभाग में कर अधिकारी के लिए अनुभव दिनेश तिवारी अव्वल रहे हैं। इस विभाग के लिए छह युवाओं का चयन हुआ है। परिवहन विभाग में कर अधिकारी के लिए अनुराधा पंत ने पहला स्थान हासिल किया है। इस विभाग में 15 युवाओं का चयन हुआ है।

विज्ञापन

विभागवार कटऑफ

नायब तहसीलदार
सामान्य : 277.316
ओबीसी : 259.737
एससी : 250.105
एसटी : 255.684

पूर्ति निरीक्षक
सामान्य : 259.263
ओबीसी : 248.263
एससी : 239.368
एसटी : 241.579

कर अधिकारी, जिला पंचायतीराज विभाग
सामान्य : 265.947
ओबीसी : 258.158
एससी : 249.053

परिवहन कर अधिकारी 
सामान्य : 268.263 
ओबीसी : 256.737 
एससी : 249.579 
एसटी : 238.158 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें