आरआई टेक्निकल की उत्तर कुंजी जारी
राज्य लोक सेवा आयोग ने 19 अप्रैल को संभागीय निरीक्षक(प्राविधिक) परीक्षा का आयोजन किया था। इसके तहत सामान्य अध्ययन, तकनीकी ज्ञान और सामान्य बुद्धि परीक्षण प्रश्न पत्र के चारों सेट की उत्तर कुंजी आयोग ने जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर इसका मिलान कर सकते हैं। अगर इस पर कोई आपत्ति होगी तो 27 अप्रैल से तीन मई के बीच ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विख्यात साहित्यकार की बौद्धिक विरासत NGO को देने का विरोध, बेटी ने लिखा बिहार के सीएम को पत्र
सहायक लेखाकार में दो पद घटे
सहायक लेखकार भर्ती में दो पद कम हो गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने अपने प्रस्ताव में जिन दो पदों को इस भर्ती में शामिल कराया था, उन्हें अब वापस ले लिया है। बाकी पद यथावत रहेंगे।
यूकेएसएसएससी: कर्मशाला अनुदेशक के लिए भरें अपनी वरीयता
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कर्मशाला अनुदेशक भर्ती के तहत अभिलेख सत्यापन से पहले अभ्यर्थियों को अपनी वरीयता भरने का मौका दिया है। आयोग की वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करें। आयोग ने यह मौका 27 अप्रैल से दो मई तक के लिए दिया है। इसी दौरान अभिलेख सत्यापन होगा। सत्यापन से पहले वरीयता भरना अनिवार्य है।