फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उक्रांद ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन, मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- लखपत बुटोला को बयान देने से रोकना बताया निंदनीय
विज्ञापन

- कहा- पहाड़ विरोधी मानसिकता वालों को सिखाएंगे सबक
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। विधानसभा में पहाड़-मैदान को लेकर हुई बयानबाजी के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने नगर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने मंत्री की बर्खास्तगी की मांग करने के साथ विधायक लखपत बुटोला को बोलने से रोकने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के व्यवहार की भी निंदा की। उन्होंने साफ कहा कि उत्तराखंड पहाड़ी मूल के लोगाें के लिए बना है। पहाड़ विरोधी लोगों को उक्रांद सबक सिखाने का काम करेगा।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विरोध में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय से विकासनगर तिराहे तक रैली निकाली। इस मौके पर उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि पूरे उत्तराखंड राज्य या यहां के मूल निवासियों के संबंध में इस प्रकार की भाषा बोलने वालों का हर स्तर पर विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मूल निवासियों को नुकसान पहुंचाने वालों का उक्रांद विरोध करता रहेगा। उन्होंने कहा कि विधायक लखपत बुटोला को बोलने से रोकना विधानसभा अध्यक्ष का निंदनीय कदम था। विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया। प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों की मानसिकता पहाड़-मैदान तक सीमित होकर रह गई है। कहा, जिस मकसद के लिए प्रदेश का निर्माण किया गया था वह पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता वालों के विरुद्ध एक लड़ाई और लड़नी पड़ेगी। इस अवसर पर उक्रांद के जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद काला ने कहा कि उत्तराखंड पहाड़ी राज्य है, राज्य का निर्माण पहाड़ी राज्य के रूप में और पहाड़ी जनमानस के लिए हुआ है। यदि कोई व्यक्ति पहाड़ी समाज के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करेगा उसे सबक सिखाया जाएगा। रैली व प्रदर्शन में उक्रांद के वरिष्ठ नेता मनोज कंडवाल, भूपिंद्र सिंह नेगी, जयकृष्ण सेमवाल, दरबान सिंह रावत, अतुल बेंजवाल, मायाराम ममगाई, जितेंद्र पंवार, नरेंद्र कुकरेती, भूपेंद्र बिष्ट, अमर देव जोशी, केशवानंद जोशी, रविंद्र भट्ट, बीना पंवार, लाजवंती सेमवाल, रेखा थपलियाल, अमरावती, सरोज मालसी, पूर्ण प्रसाद भट्ट, सतेंद्र उनियाल, प्रद्युम्न उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें