उत्तराखंड क्रांति दल (ऐरी) ने चुनावी घोषणा पत्र में हिल स्टेट्स पालिसी के साथ ग्रीन बोनस जैसे मुद्दों को उठाया है।
पढ़ें, यहां पर वोटिंग की कहानी जानकर चौंक जाएंगे आप
पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने पार्टी के पुराने मुद्दों स्थाई राजधानी गैरसैंण, पलायन, रोजगार के साथ नए ज्वलंत मुद्दों पर अपने फोकस रखा है।
ऐरी ने कहा कि पार्टी पुराने मुद्दों के साथ राज्य की आर्थिक दशा बेहतर करने के साथ प्राकृतिक संसाधनों के तर्कसंगत दोहन को प्राथमिकता दे रही है।
पर्वतीय राज्यों के लिए ठोस नीति हो
काशी सिंह ऐरी ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में जारी घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि ग्रीन बोनस और हिल स्टेट्स पालिसी के बिना पर्वतीय राज्य विकास नहीं कर सकते।
पढ़ें, उक्रांद को बड़ा झटका, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे प्रत्याशी
इसके लिए केंद्र को पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए एक ठोस नीति बनानी चाहिए, जिससे क्षेत्र में विकास और रोजगार की संभावनाएं बढ़ सके।
गैरसैंण बनेगी राजधानी
ऐरी ने कहा कि जब तक पंचायत प्रतिनिधियों को संविधान के 73 वें और 74 वें संशोधन के तहत अधिकार नहीं दिए जाएंगे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास नहीं हो सकता है।
पढ़ें, खच्चरों पर लदकर आती है वोट ‘कब्जाने’ वाली मशीन
उन्होंने पार्टी के पारंपरिक मुद्दे स्थाई राजधानी गैरसैंण में बनाने की पैरवी की है। ऐरी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में राजधानी बनने से वहां की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।