फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों ने थामा उक्रांद का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कई पूर्व सैनिकों ने पार्टी का दामन थामा। सैन्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्याम सिंह रमोला की अगुवाई में पूर्व सैनिक अनूप बिष्ट, सुरेंद्र रावत, नवीन डंगवाल, दीपक रावत, भगवान सिंह, प्रदीप रावत, जसबीर, लक्ष्मी प्रसाद, जितेंद्र कुमार, राजेश रतूड़ी समेत कई पूर्व सैनिकों ने सदस्यता ली।
विज्ञापन

इस मौके पर उक्रांद के महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने कहा कि पूर्व सैनिकों को पार्टी में पूरा सम्मान देने के साथ ही उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी, केंद्रीय महामंत्री बहादुर सिंह रावत, लताफत हुसैन, बृजमोहन, मीनाक्षी सिंह, विजेंद्र रावत, राजेंद्र प्रधान, समेत कई पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। दूसरी ओर महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी ने बताया कि पार्टी की ओर से सुलोचना इस्टवाल को हर्रावाला व धीरज शर्मा को बालावाला वार्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें