फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उक्रांद कार्यकर्ताओं का अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई कार्यालय में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में देरी का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में सीबीआई कार्यालय गेट के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा, प्रकरण में कथित वीआईपी की पहचान कर जांच पूरी की जाए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोक-झोंक हुई।
विज्ञापन

उक्रांद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा, अंकिता हत्याकांड की वजह और कथित वीआईपी की भूमिका को जांच के दायरे में लाया जाए। हत्याकांड का वास्तविक उद्देश्य क्या था इसे सार्वजनिक किया जाए। हत्याकांड के बाद रिजॉर्ट को किसके आदेश से ध्वस्त किया गया, इसे भी स्पष्ट किया जाए। उन्होंने कहा, इस प्रकरण में जिस वीआईपी का नाम लिया जा रहा है, उसकी भूमिका की जांच की जाए। प्रदर्शन करने वालों में लताफत हुसैन, पंकज व्यास, गणेश काला, रमा चौहान, राजेश्वरी रावत, शांति प्रसाद भट्ट, मोहन सिंह, समीर मुंडेपी असवाल, राजेंद्र बिष्ट, प्रकाश भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें