उत्तराखंड: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी पहुंची, दो दिन तक विधानसभा वार प्रत्याशियों के नामों पर करेगी मंथन
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी प्रदेश पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कमेटी की चेयरपर्सन दीपा दास मुंशी और सदस्यों अनिल चौधरी व पाल भाई अंबलिया का उत्तराखंड पहुंचने पर स्वागत किया। स्क्रीनिंग कमेटी कांग्रेस भवन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। कमेटी दो दिन तक लगातार बैठक कर प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा सीटों के बारे में जानकारी जुटाएगी। बैठक में विधानसभा वार प्रत्याशियों की दावेदारी और संबंधित क्षेत्रों में उनकी स्थिति को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। इसके आधार पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जाएगा। ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी पहुंची, दो दिन तक विधानसभा वार प्रत्याशियों के नामों पर करेगी मंथन
उत्तराखंड लोकसभा सीट: कुमाऊं में दो से बढ़कर तीन या चार होंगी सीटें, पहाड़ और मैदान का संतुलन बड़ी चुनौती
उत्तराखंड में लोकसभा सीटों का परिसीमन केवल सीटों की संख्या बढ़ने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे राज्य का राजनीतिक और भौगोलिक प्रतिनिधित्व भी बदल जाएगा। वर्तमान में राज्य की पांच लोकसभा सीटें हैं, जिनमें दो कुमाऊं और तीन गढ़वाल मंडल में हैं। हालांकि, कुमाऊं में कितनी सीटें बढ़ेंगी और उनके अंतर्गत कौन से जिले या विधानसभा क्षेत्र आएंगे, इसका अभी कोई आधिकारिक खाका उपलब्ध नहीं है। यह आबादी के आधार पर होने वाले संभावित विस्तार, परिसीमन आयोग के मानकों और पहाड़ी क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को दिए जाने वाले महत्व पर निर्भर करेगा। ये भी पढे़ं...उत्तराखंड लोकसभा सीट: कुमाऊं में दो से बढ़कर तीन या चार होंगी सीटें, पहाड़ और मैदान का संतुलन बड़ी चुनौती
उत्तराखंड: 300 स्थानों पर मॉक ड्रिल, मसूरी में हवा में लटकी रोपवे ट्रॉली, टिहरी में भूकंप से स्कूल को नुकसान
उत्तराखंड में आज शनिवार को आपदा प्रबंधन दिवस पर करीब तीन सौ स्थानों पर मॉक ड्रिल की गई। इसमें आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंच कर ऑनलाइन मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। मॉक ड्रिल के दौरान कहीं स्कूल भवन में भूकंप से नुकसान की स्थिति बनाई गई तो कहीं नदी में बढ़ते जलस्तर और रोपवे ट्रॉली में पर्यटकों के फंसने का दृश्य तैयार किया गया। पुलिस, एसडीआरएफ, प्रशासन और अन्य विभागों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान घायलों को सुरक्षित निकालने, लोगों की निकासी और विभागों के बीच समन्वय की व्यवस्था परखी गई।
ये भी पढे़ं... उत्तराखंड: 300 स्थानों पर मॉक ड्रिल, मसूरी में हवा में लटकी रोपवे ट्रॉली, टिहरी में भूकंप से स्कूल को नुकसान