IIनेपाल के पोखरा में आयोजित 14वें इंटरनेशनल फुटबाल टूर्नामेंट में यूके मास्टर्स उत्तराखंड की टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम की। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने नेपाल को 1-0 के स्कोर से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम के लिए विजयी गोल तेज तर्रार फारवर्ड खिलाड़ी गणपति ने किया।
I
I
I
Iउत्तराखंड मास्टर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव मोइन खान ने बताया, बीते साल भी उत्तराखंड की टीम ने पोखरा में आयोजित टूर्नामेंट में खिताबी मुकाबला जीता था। उत्तराखंड मास्टर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन बलूनी ने कहा, हमारे उत्तराखंड के साथ ही पूरे भारतवर्ष के लिए गर्व की बात है कि टीम ने नेपाल में जीत का परचम लहराया है। इससे निश्चित तौर पर हमारे उत्तराखंड के फुटबाल का स्तर ऊंचा होगा।I