फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- हरिद्वार-गढ़वाल में नए प्रत्याशी की वजह से रहा जीत का कम अंतर

Thu, 06 Jun 2024 12:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भट्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और लगन से काम किया है। 90 प्रतिशत से अधिक वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक होने के साथ ही विकसित भारत का निर्माण और विकसित उत्तराखंड के आगे बढ़ने का जनादेश है। यह जनादेश परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति और भ्रष्टाचार को खत्म करने वाला है।

विज्ञापन


कहा कि यह आंकड़े संतोष जनक और तुलना करने वाले हैं। 2022 के विधानसभा मुकाबले में 61 विधानसभा मेंआगे रहे हैं। जबकि 14 अधिक जीती है। टिहरी सांसद चौथी बार लगातार जीती हैं। अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा तीसरी बार लगातार जीते हैं। नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी दूसरी बार लगातार जीते हैं। हरिद्वार और गढ़वाल में नए प्रत्याशी की वजह से जीत का अंतर कम रहा है।

UK Lok Sabha Election Result: पांच में मारा जीत का पंच, मगर 10 में फूला दम...ये बने अभेद दुर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि जिन 10 विधानसभाओं में हम हारे हैं  उन सीटों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए कमेटी गठित की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और लगन से काम किया है। 90 प्रतिशत से अधिक वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 70 प्रतिशत से अधिक वोट वाली विधानसभा के विधायक को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें