तीन साल से लगातार चमक बिखेर रहीं बालिकाएं
उत्तराखंड बोर्ड की 2022 की परीक्षा में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.06 और बालकों का 71.12 रहा। 2023 में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.94 और बालकों का 81.48 रहा, जबकि इस साल बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.54 और बालकों का 85.59 प्रतिशत रहा।
यह मेरी नियमित रूप से चार घंटे की पढ़ाई का प्रतिफल है। मैं भविष्य में एनडीए कर सेना में अफसर बनकर देश सेवा करना चाहती हूं।
- प्रियांशी रावत, 10 वीं की टॉपर छात्रा
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई। यह आपके कठिन परिश्रम और लगन का प्रतिफल है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में राज्य और देश का नाम अवश्य रोशन करेंगे। परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी निराश न हों, अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों पर दबाव न बनाएं। उनका साथ दें। ये जीवन में सफलता का आखिरी मापदंड नहीं है। आप सभी पूरे मनोयोग और अधिक मेहनत के साथ प्रयास कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री