फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दस दिन में 50 लाख यूनिट बढ़ा यूजेवीएनएल का बिजली उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
- नदियों का जल स्तर पिछले वर्ष के मुकाबले कम होने के बावजूद उत्पादन बढ़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) का बिजली उत्पादन दस दिन के भीतर 50 लाख यूनिट बढ़ गया है। निगम प्रबंधन का दावा है कि नदियों में जलस्तर कम होने के बावजूद बिजली उत्पादन बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह और बढ़ जाएगा।
यूजेवीएनएल प्रबंधन के मुताबिक, 19 अप्रैल को कालागढ़ स्थित रामगंगा जल विद्युत परियोजना के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से समन्वय स्थापित कर बिजली उत्पादन शुरू कराया गया। इससे उत्पादन बढ़ा। 10 दिनों के आंकड़ों के अनुसार, निगम के कुल विद्युत उत्पादन में लगभग 50 लाख यूनिट की वृद्धि दर्ज की गई है, जो विपरीत परिस्थितियों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बढ़ती गर्मी के साथ ग्लेशियरों के पिघलने से जल स्तर में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि निगम उपलब्ध जल संसाधनों का अधिकतम एवं कुशलतापूर्वक उपयोग करते हुए राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत है। वर्तमान में निगम का दैनिक विद्युत उत्पादन लगभग विगत वर्ष के समान स्तर पर बना हुआ है। शाम छह से रात 11 बजे तक के पीक आवर्स में यूजेवीएन राज्य के 1000 मेगावाट क्षमता के सापेक्ष लगभग 886 मेगावाट का उत्पादन कर रहा है। बताया कि निगम योजनाबद्ध तरीके से आगामी माह में विद्युत उत्पादन में और वृद्धि करने जा रहा है। रामगंगा विद्युत गृह के संचालन के अतिरिक्त उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न विद्युत गृहों की मशीनों के मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें