फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलाकुई में सभी वर्गों के लिए हाउसिंग प्रोजेक्ट, इनडोर स्टेडियम भी

Fri, 12 Aug 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Real State
विज्ञापन
सेलाकुई में एक निजी कंपनी की 16 एकड़ जमीन पर सभी आय वर्ग के लिए आवासीय योजना बनाई जाएगी। इसके अलावा यहां वर्किंग वूमन हॉस्टल का निर्माण होगा और एक इनडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) की बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। यह जमीन निजी कंपनी सारा की है, जिसे कंपनी ने लैंड पुलिंग पॉलिसी के तहत सरकार को देने की पेशकश की है। इसके अलावा नैनीताल में प्रस्तावित टाउनशिप को भी उडा बोर्ड ने हरी झंडी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उडा कार्यालय में शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में उडा के वार्षिक बजट को मंजूरी मिल गई। बोर्ड की प्रस्तावित सालाना आय 37 करोड़ 78 लाख और व्यय 33 करोड़ 33 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।

बोर्ड ने सेलाकुई में लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत प्राइवेट कंपनी सारा की करीब16 एकड़ जमीन को विकसित करने पर सहमति जताई है। उडा इस भूमि पर ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी के लिए आवासीय योजना व वर्किंग वूमन हॉस्टल का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामर्शियल एरिया का सात फीसदी सारा को

हाउस - फोटो : डेमो फोटो
यहां एक इनडोर स्टेडियम बनाने पर भी बोर्ड ने सहमति दी। इसके लिए सर्किल रेट की आधी दर से भुगतान करना होगा। साथ ही हाउसिंग सेक्टर में डेवलप्ड एरिया का 25 फीसदी और कामर्शियल एरिया का सात फीसदी सारा को देना होगा। बैठक में उडा के मुख्य प्रशासक आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव शहरी विकास नितिन भदौरिया, अपर सचिव वित्त अरुणेंद्र चौहान, उडा के संयुक्त मुख्य प्रशासक वंशीधर तिवारी, अधीक्षण अभियंता नत्था सिंह रावत, एसके पंत, आशीष रावत, दिनेश वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

बोर्ड के प्रमुख निर्णय
उडा के वार्षिक बजट को मिली मंजूरी
खुरपा ताल में टाउनशिप को हरी झंडी
लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत सेलाकुई में विकसित होगी जमीन
सभी प्राधिकरणों में लागू होना ऑनलाइन सिस्टम व डीसीआर
हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में प्राधिकरणों की दर पर होगी कंपाउंडिंग
दो नए बोलेरो वाहन खरीदे जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें