फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी ने की पहल, अब रैगिंग के खिलाफ अब शिक्षक, अभिभावक और छात्र  मिलकर चलाएंगे अभियान

Tue, 01 Jan 2019 08:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Ragging
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में रैगिंग रोकने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नए सत्र से जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहा है। खास बात यह है कि रैगिंग विरोधी अभियान में शिक्षक, अभिभावक, कर्मचारी और छात्र भी सहभागी होंगे। इसके लिए यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


यूजीसी के मुताबिक, छात्रों, अभिभावकों के लिए पांच शॉर्ट वीडियो बनाई गई हैं। इसके अलावा सभी शिक्षण संस्थानों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें शिक्षक, कर्मचारी व छात्र हिस्सा लेंगे। बाहरी लोगों को भी एंटी रैगिंग अभियान से जोड़ा जाएगा।
 

विज्ञापन

रैगिंग होने पर यहां करें शिकायत

रैगिंग के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूकता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर यूजीसी ने योजना बनाई है। इसके तहत सभी संस्थानों में पहले से ही औचक निरीक्षण से लेकर पोस्टर लगाने तक की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। 
 
यहां करें शिकायत
18001805522
helpline@antiragging.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें