फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट 2019: जारी हुई आंसर की, 13 दिसंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं चैलेंज

Thu, 12 Dec 2019 08:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 13 दिसंबर तक कैंडिडेट्स इसे चैलेंज कर सकते हैं। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

विज्ञापन


यूजीसी नेट परीक्षा दो दिसंबर से छह दिसंबर के बीच देशभर में कराई गई थी। उसके बाद अब एनटीए ने प्रोविजनल आंसर की और छात्र का प्रश्नपत्र और उनके द्वारा दिया गया जवाब अपलोड कर दिया है। कैंडिडेट्स इस आंसर की को देखकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

अगर एनटीए की प्रोविजनल आंसर की को लेकर कोई आपत्ति है तो 13 दिसंबर की रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने पर 1000 रुपये शुल्क देना होगा। अगर आपकी आपत्ति सही पाई गई तो आपका पैसा लौटा दिया जाएगा। अगर आपत्ति सही न हुई तो पैसा वापस नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन यहां कर सकते हैं चैलेंज

प्रोविजनल आंसर की को चैंलेंज करने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन है। आप जब अपनी आईडी और पासवर्ड से वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे तो आपके पास चैलेंज करने का विकल्प आएगा।

इसके तहत करेक्ट ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी आपत्ति प्रमाण के साथ अपलोड कर दें। इसका शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। अपनी आपत्ति को सेव करके रख लें।

यह है वेबसाइट : ugcnet.nta.nic.in 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें