फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः सरकारी स्कूलों में शुरू हुए एंट्री क्लास के एडमिशन, इन बच्चों को मिलेगी प्राथमिकता

Wed, 11 Dec 2019 01:18 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में एंट्री क्लास के एडमिशन शुरू हो गए हैं। इसके लिए पैरेंट्स संबंधित स्कूलों में जाकर एडमिशन फॉर्म ले सकते हैं। फॉर्म में सही जानकारी भरकर स्कूलों में जमा करने हैं। इसके बाद स्कूलों में ड्रॉ निकाले जाएंगे। ड्रॉ के आधार पर बच्चों को स्कूल में एडमिशन दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल परिसर से एक किलोमीटर के एरिया में रहने वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों में दिसंबर में एंट्री क्लास में एडमिशन के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। पैरेंट्स को एडमिशन के लिए संबंधित स्कूल में जाकर फॉर्म लेना होगा।

इसके बाद उसमें सही जानकारी भरने के बाद स्कूल में ही वापिस जमा करवाना होगा। एडमिशन फॉर्म के लिए कोई फीस नहीं हैं। एडमिशन फॉर्म केसाथ स्कूल की ओर से मांगे गए दस्तावेज भी सेल्फ एटेस्ट करके जमा करवाने हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षा, किताबें, ड्रेस इत्यादि भी नि:शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ध्यान रखें-

1. हर स्कूल में एंट्री क्लास के लिए एक कक्षा में 45 सीटें निर्धारित हैं।
2. 31 मार्च, 2020 तक बच्चे की उम्र 3 साल तक होनी चाहिए।
3. 30 जनवरी, 2020 को लकी ड्रॉ निकाले जाएंगे।
4. स्कूल के एक किलोमीटर के दायरे में घर होने पर मिलेगी प्राथमिकता।
5. 01 फरवरी, 2020 को जमा किए दस्तावेजों की जांच होगी।

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
1. बच्चे और परिजनों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी
2. बच्चे के हाल के पासपोर्ट साइज फोटो
3. आरक्षित वर्ग में होने पर उसके प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी
4. जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी
5. आवास प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें