केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित होने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की पात्रता परीक्षा नेट के लिए सुबह सात बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
exam
देहरादून में यह परीक्षा 18 केंद्रों और पूरे प्रदेश में 31 केंद्रों पर आयोजित होगी। देहरादून में परीक्षा में 9761 और प्रदेशभर में 15158 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
exam
परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के संबंध में सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के लिए पत्र भेजा है। कुमाऊं के नैनीताल में 13 केंद्रों पर 5397 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
4 of 5
exam
परीक्षा केंद्र पर सुबह सात बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। उन्हें सलाह दी गई है कि परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच जाएं, ताकि परीक्षा से पूर्व की चेकिंग प्रक्रिया पूरी हो सके। पहला पेपर 9:30 बजे से 10:45 बजे तक, दूसरा पेपर सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और तीसरा पेपर दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा।