फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नौकरी है तो रखें इन 5 बातों का ध्यान, सफलता चूमेगी कदम

Wed, 01 Nov 2017 07:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
काम करना या नौकरी करना हर किसी की जरूरत है। हम अपनी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्‍सा नौकरी करने में बिताते हैं और जब बात हो पहली नौकरी की तो कहना ही क्या। पहली नौकरी अपने आप में बहुत अहम होती है। पहली नौकरी के मिलने पर हम बहुत उत्साहित होते हैं और कई गलतियां कर बैठते हैं। जिससे हमारे नौकरी पर बन आती है। यहां जानिए उन बातों के बारे में जो नई नौकरी में आपको ध्यान रखना बहुत जरूरी है...
विज्ञापन

2 of 6
जॉब - फोटो : Source
सबसे पहले ऑफिस में ठीक तरह से अपना उत्तरदायित्व समझ लें। ये समझ लें कि आपको क्या और कैसे काम करना है। टाइमिंग का विशेष तौर पर ख्याल रखें। ऑफिस कभी देर से न जाएं। दिए गए काम को समय रहते पूरा करें।
विज्ञापन

3 of 6
जॉब - फोटो : Source
ड्रेस कोड का पूरा ध्यान रखें। अगर आपके संस्थान में ड्रेस कोड का कोई प्रतिबंध नहीं तो भी अपने कपड़ों का खास ध्यान रखें। ऑफिस में ज्यादा चमकदार कपड़े न पहन कर जाएं।

4 of 6
अपने कार्यस्थल को राजनीति से दूर रखें। लोगों के फालतू के पचड़े में पड़ने से बचें। ऑफिस में इस तरह की बातें आम होती है। इसलिए आपके लिए जरूरी है आप किसी के बारें में भला बुरा न कहें। अपने काम से काम रखें।
विज्ञापन

5 of 6
जॉब - फोटो : source
गलती करने पर अपने सीनियर से बहस न करें। अपनी गलती मानें और उसे दोबारा न दोहराने की बात करें। पहली नौकरी के दौरान लगातार सीखने की कोशिश करें। सीनियर्स और अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार करें। जरूरत पड़ने पर किसी जूनियर की सहायता लेने से भी न हिचकिचाएं। बस याद रखें ज्ञान अर्जित करने का कोई एक जरिया नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अच्छा कर्मचारी बनने की खासियत यह है कि कंपनी के बारे में अच्छे से जान लें। आपको अपनी आंखें और कान खुले रखने चाहिए ताकि सभी जरूरी सूचनाओं के बारे में आप जागरुक रहे। आपको पता होना चाहिए कि किस तरह की कार्यनीति को वहां प्रोत्साहित किया जाता है और किस तरह की नीति को पसंद नहीं किया जाता। अपनी नई जिम्मेदारियां को आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने हाथ में लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें