तिथि आगे बढ़ाई जाने की मांग
गढ़वाल विवि व इसके संबद्ध कॉलेजों में केवल सीयूईटी के माध्यम से दाखिले दिए जा रहे हैं। कुमाऊं विवि, अल्मोड़ा विवि, श्रीदेव सुमन विवि के संबद्ध कॉलेजों में दाखिले बंद कर दिए गए हैं। कंपार्टमेंट देने वाले छात्रों ने सरकार से मांग की है कि तिथि आगे बढ़ाई जाए।
ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election: नड्डा ने दिया जीत का दिया 'मंत्र', मोदी मैजिक और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद बनेगा मुख्य हथियार
प्राकृतिक आपदाओं के बीच दाखिलों की तिथि बढ़ाने की मांग
एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस्ड इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में भारी आपदा का वक्त गुजर रहा है। गढ़वाल विवि व इसके कॉलेजों में केवल सीयूईटी से दाखिलों का विकल्प है तो दूसरी ओर राज्य विश्वविद्यालयों में समर्थ पोर्टल से दाखिले बंद हो चुके हैं। छात्र आंदोलन से स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में छात्र सीयूईटी से वंचित रह गए हैं, जिन्हें केंद्रीय विवि में दाखिला नहीं मिल रहा। पिछले दो माह से प्राकृतिक आपदाओं के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। जगह-जगह आवागमन अवरुद्ध है। अधिकांश छात्र प्रवेश नहीं ले पाए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि दाखिलों की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ाई जाए।