बालसा लकड़ी की एक सीट की कीमत
एक मिलीमीटर की सीट - 195 रुपये
दो मिलीमीटर की सीट - 240 रुपये
तीन मिलीमीटर की सीट - 300 रुपये
चार मिलीमीटर की सीट - 400 रुपये
बालसा लकड़ी की विशेषता
बालसा लकड़ी की पहचान हल्की लकड़ी के रूप में भी होती है। यह अपने असाधारण हल्केपन और मजबूती के लिए प्रसिद्ध है। इसका इस्तेमाल एयरक्राफ्ट और क्राफ्ट बनाने में किया जाता है। चीन उच्च गुणवत्ता वाली बालसा लकड़ी का आपूर्तिकर्ता है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दो माह में एक दीवार तक पार नहीं कर पाई शासन की चिट्ठी, अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश का मामला
सेना को दिया जाता है फ्लाइंग प्रशिक्षण
एयरोस्पेस ट्रेनर विनोद कुमार बताते हैं कि वायु सेना के अधिकारियों को यूएवी का फ्लाइंग प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसमें यूएवी लैंडिंग और टेक ऑफ के बारे में बताया जाता है। साथ इसमें तकनीकी खराबी आने पर कम समय में इसे कैसे सही किया जाएगा यह भी बताया जाता है। इतना ही नहीं यूएवी के सभी पुर्जों की बारीक जानकारी भी दी जाती है।