चीन सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए सेना को राज्य सरकार ने मानव रहित विमान (यूएवी) बेस बनाने के लिए भूमि अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। सेना ने पंतनगर में 70 एकड़ भूमि चिह्नित की है, जिस पर यूएवी उड़ाने के लिए बेस बनाया जाएगा। राज्य सरकार से एनओसी मिलने के बाद अब सेना योजनाओं के लिए बजट प्रावधान की कवायद शुरू कर रही है।
राज्य सरकार को मिलेगा फायदा
योजना के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नीकरण के लिए शासन और सैन्य अधिकारियों की मई में वार्ता हुई थी। भूमि चिह्नित होने और राज्य सरकार से एनओसी मिलने के बाद अब सेना प्रस्तावित योजना स्वीकृति के लिए रक्षा मंत्रालय को भेजेगी। सैन्य यूएवी योजना का राज्य सरकार को भी फायदा मिलेगा। इसका इस्तेमाल राज्य के वन एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों की मैपिंग में किया जा सकेगा।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें