फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई का जन्मदिन मनाने गर्जिया मंदिर पहुंचे दो युवक नदी में डूबे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Fri, 12 Apr 2019 10:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के रामनगर में भाई का जन्मदिन मनाने गर्जिया मंदिर पहुंचे मुरादाबाद निवासी युवक और उसका साथी कोसी नदी में डूब गए। शोर मचने पर स्थानीय लोगों ने दोनों को कुंड से निकाला और निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। तब तक एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जिला मुरादाबाद यूपी के हिमगिरि तिराहा हरथला निवासी 18 वर्षीय अभिषेक का शुक्रवार को जन्मदिन था। इसलिए शुक्रवार सुबह विवेक कुमार (22) पुत्र राकेश कुमार अपने छह दोस्तों और छोटे भाई अभिषेक के साथ गर्जिया मंदिर आए थे।

मंदिर पहुंचने पर अभिषेक पूजा करने चला गया जबकि विवेक दोस्तों के साथ झूला पुल के पास कोसी में नहाने लगा। इसी दौरान विवेक और उसका 18 वर्षीय साथी तरुण पुत्र वीरपाल गहरे कुंड में डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बचाने पहुंचे। उन्होंने दोनों को पानी से निकाला और संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया जबकि प्राथमिक उपचार के बाद तरुण को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विवेक आईटीआई का छात्र था जबकि तरुण समेत अन्य सभी चित्रकूट इंटर कॉलेज मुरादाबाद में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली से एसआई रविंद्र राणा, जयपाल सिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें