शुक्रवार को एसओ धनगढ़ और एसडीआरएफ की टीम ने फिर से गोवर्सा और नैनी के जंगलों में कांबिंग अभियान चलाया। शाम को होमगार्ड हेम चंद्र का शव नैनी के जंगल से बरामद किया गया है।
एसओ धनगढ़ ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका लगाई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। हेमचंद्र के दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी कमला देवी भीमपुरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका है। पिता विशन राम कालाढूंगी किसान सेवा सहकारी समिति में सरकार से नामित सदस्य हैं।
चुनाव ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड का शव खाई में पड़ा मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।
- रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़