फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: जान पर खेलकर नदी में डूब रहे बुजुर्ग को बचाया, लेकिन खुद को ना बचा सके दो युवक

Thu, 11 Apr 2019 11:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार में बावन दर्रा में डूब रहे एक बुजुर्ग की जान बचाते वक्त दो युवक डूब गए। एक युवक का शव जल पुलिस ने बरामद कर लिया जबकि दूसरे युवक का पता नहीं चला।

विज्ञापन


इधर, डूब रहे बुजुर्ग के सकुशल बचने की बात कही जा रही है। धनौरी के बावन दर्रा में गुरुवार को नदी में नहा रहे दो युवकों ने एक बुजुर्ग को डूबते हुए देखा। दोनों युवक उसे बचाने के लिए पहुंचे।

लेकिन पानी की भंवर में उल्टा दोनों युवक ही फंस गए। इधर, डूब रहा बुजुर्ग जैसे-तैसे बचकर बाहर निकल आया। जायरीनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। धनौरी चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आननफानन जल पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन


कई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ। जबकि दूसरे युवक का अब तक पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मुदिस्सर चंदेल पुत्र हमीर चंदेल निवासी वार्ड नं 18-ए मोहल्ला गमेड़ा जिला उधमपुर, जम्मू कश्मीर के रूप मे हुई। जबकि दूसरे युवक के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी। धनौरी पुलिस ने बताया कि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें