फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और स्कूटर की टक्कर में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पत्रकारिता के छात्र समेत दो युवकों की मौत हो गई। छात्र मूल रूप से जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। जबकि, दूसरा युवक कुक का काम करता था, जो राजपुर क्षेत्र का निवासी था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।
विज्ञापन

हादसा कैनाल रोड पर सोमवार देर रात हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एनआईईपीवीडी गेट के सामने स्कूटर और बाइक के टकराने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दो युवक लहूलुहान पड़े थे। दोनों को इमरजेंसी सेवा से दून अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर दोनों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। इनमें से एक युवक की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
चौकी प्रभारी जाखण योगेश पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान अरविन चढ़ाक (20) निवासी डोडा, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई। अरविन साईं इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में स्नातक (प्रथम वर्ष) कर रहा था। वह यहां पर किराए के मकान में रहता था। इधर, अस्पताल में भर्ती दूसरे युवक ने भी मंगलवार दोपहर दम तोड़ दिया। उसका नाम जयराज जोशी (22) निवासी ट्राफलगर, धोरण, राजपुर था। जयराज जोशी एक स्थानीय होटल में कुक का काम करता था।
विज्ञापन

----
सिर्फ एक ने पहना था हेलमेट
पुलिस के अनुसार अरविन चढ़ाक मोटरसाइकिल से राजपुर की ओर जा रहा था। जबकि, जयराज जोशी अपने स्कूटर से दूसरी दिशा में आ रहा था। दोनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। चौकी प्रभारी जाखण योगेश पांडेय ने बताया कि इनमें एक वाहन सवार ने हेलमेट पहना था। जबकि, दूसरा बगैर हेलमेट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें