फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: रामगंगा नदी में नहाने के दौरान सेना के जवान सहित दो लोग बहे, तलाश जारी

Wed, 19 Sep 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामगंगा नदी में नहाने के दौरान गंगोलीहाट निवासी सेना के एक जवान सहित दो युवक बह गए। गंगोलीहाट पुलिस ने दो टीमें बनाकर नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बुधवार दोपहर तक दोनों का कुछ पता नहीं चला ।

विज्ञापन


मंगलवार शाम की घटना की है। विनोद नाथ (21 वर्ष) पुत्र पुष्कर नाथ सेना में, जबकि जगदीश नाथ (24 वर्ष) पुत्र प्रेम नाथ प्राइवेट नौकरी करता है। विनोद आर्मी की ट्रेनिंग से 28 दिन की छुट्टी में घर आया था।

जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों के साथ पूजा में आए विनोद और जगदीश रामगंगा नदी में नहाने गए। इस दौरान दोनों तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे बहते हुए दूर निकल गए। दोनों की खोज के लिए ग्रामीण जुटे रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें