फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ सेना भर्ती में आए दो और युवक पकड़े, खुफिया एजेंसियों में अलर्ट

Fri, 28 Dec 2018 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
indian army - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ सेना में भर्ती होने आए दो और युवकों को सेना के अधिकारियों ने पकड़ा है। पकड़े गए युवकों में एक अलीगढ़ का जबकि दूसरा मथुरा का रहने वाला है। सेना ने दोनों युवाओं को सिविल पुलिस को सौंप दिया है। फर्जी दस्तावेजों के साथ युवकों के पकड़े जाने का यह दूसरा मामला है।  

विज्ञापन


यहां जारी सेना भर्ती के में बृहस्पतिवार को सेना के अधिकारियों को दो युवकों पर शक हुआ। इन युवाओं के प्रमाण पत्रों की जांच की गई तो सभी प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। सेना के अधिकारियों ने इन युवाओं को इसके बाद पकड़ लिया।

पकड़ा गया एक युवक वीरेंद्र सिंह अलीगढ़ के पेशवा थाना क्षेत्र और हरिओम मथुरा के लाजपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों युवकों ने शैक्षिक अभिलेखों के साथ ही पिथौरागढ़ जनपद के नाम से फर्जी स्थायी निवास, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बनाए थे।
विज्ञापन

 

सेना के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद इसकी सूचना सिविल पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उपाधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।  

इससे पूर्व 25 दिसंबर को भी उत्तर प्रदेश के हाथरस के दो युवक फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़े गए थे। दोनों युवक जेल में बंद हैं। फर्जी दस्तावेजों के साथ सेना में भर्ती होने के लिए युवाओं के पकड़े जाने से पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सेना और पुलिस के अधिकारियों को आशंका है कि फर्जी दस्तावेजों के साथ भर्ती होने के लिए उत्तर प्रदेश के शहरों के कुछ और युवक शहर में हो सकते हैं।
विज्ञापन

यूपी, उत्तराखंड के युवाओं की धर्म गुरु के लिए भर्ती 29 दिसंबर को

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों की धर्म गुरु के लिए भर्ती  29 दिसंबर को होगी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों से अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को ही पिथौरागढ़ पहुंच गए थे। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में युवकों के भर्ती मेले में पहुंचने के आसार हैं। धर्म गुरु की भर्ती के लिए 5207 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। ब्यूरो

सेना भर्ती में चौथे दिन गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, गणाईगंगोली, थल, कनालीछीना, बंगापानी तहसील के युवाओं ने दौड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा में दम दिखाया। 256 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की। इन अभ्यर्थियों का शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। कुल 3009 युवाओं ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसमें से 2588 युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए जबकि 377 युवा ही दौड़ में चयनित हो पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें