फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: कांग्रेस पार्षद का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2020 12:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर में कांग्रेस पार्षद अमित मिश्रा का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव खेला थाना चांदीनगर बागपत निवासी आरोपी हरेंद्र व संदीप को पुलिस ने हापुड़ से गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


इनकी निशानदेही पर पार्षद की चुराई गई स्कूटी भी बरामद हुई है। इस मामले में चार बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि एक अभी भी फरार है।

विज्ञापन

गाजियाबाद से मिला था पार्षद

हाल ही में पुलिस ने मामले का खुलासा किया था। पुलिस ने पार्षद अमित मिश्रा को गाजियाबाद से बरामद किया था। एसएसपी बरिंदर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि अपहरणकर्ता पार्षद को गाजियाबाद में सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए थे। अपहरण पैसों के लिए ही किया गया था। 

अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 20 लाख की फिरौती मांगी थी। परिजनों ने दस लाख रुपये इकट्ठा कर देने की बात कही थी। लेकिन पुलिस की लगातार घेराबंदी के चलते अपहरणकर्ता फिरौती की रकम नहीं ले पाए। इसलिए आरोपी पकड़े जाने के डर से पार्षद अमित मिश्रा को कहीं सुनसान जगह पर छोड़ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें