नैना देवी मंदिर के पास अवैध फड़ लगाने को लेकर रविवार को दो महिलाओं में मारपीट हो गईं। एक महिला ने दूसरी के बाल पकड़ कर उसे जमीन पर पटक दिया। काफी देर तक विवाद होने के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह समझा कर उन्हें शांत किया। मारपीट में एक महिला के कपड़े फट गए। इसी बीच किसी ने दोनों की लड़ाई का वीडियो बना लिया, जो सोमवार को वायरल हो गया।
चाट पार्क मार्केट के पास दो महिलाओं में खिलौने की दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया। काफी देर तक गालीगलौज होने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों महिलाएं पहलवानों की तरह एक दूसरे से भिड़ गईं। एक व्यक्ति ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन मारपीट नहीं रुकी।
एक किशोर भी डंडे से महिला को पीटने लगा। काफी देर तक विवाद होने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को समझा कर शांत कर दिया। मारपीट में एक महिला के कपड़े भी फट गए। बाद में धर्मस्थल से एक कंबल लाकर महिला को दिया गया।