फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के अंतिम संस्कार को लेकर दो पत्नियों ने खड़ा कर दिया हंगामा, ये थी असली वजह, तस्वीरें...

Fri, 16 Feb 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
death
पति की मौत हुई तो अंतिम संस्कार के लिए दो पत्नियों में खूब लड़ाई हुई। लेकिन वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।

 
विज्ञापन

ये थी लड़ाई की असली वजह

2 of 7
death
प्रेमनगर में आईएमए कर्मचारी के शव पर दो पत्नियों की दावेदारी से बखेड़ा खड़ा हो गया। एक बीवी लक्खीबाग तो दूसरी नंदा की चौकी स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कराना चाहती थी।

 
विज्ञापन

3 of 7
death
शव को सड़क पर रखकर दोनों पक्षों में जमकर तकरार हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे स्थिति को संभाला। कई घंटे की गहमागहमी के बाद पुलिस ने केहरी गांव में शव का क्रियाकर्म करा दिया।

 

4 of 7
death
दावेदार दोनों बीवियों से दस्तावेजी साक्ष्य मांगे गए हैं। आईएमए में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय (58) बीमारी के चलते दून अस्पताल में भर्ती थे, जहां पर बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया। प्रेमनगर के विंग नंबर एक स्थित घर में विजय का शव लाया गया था, जहां पर पत्नी किरण अपनी बेटियों के साथ विलाप कर रही थीं।

 
विज्ञापन

5 of 7
death
इसी बीच दूसरी पत्नी लक्ष्मी अपने बेटों के साथ आ गईं। दोनों पत्नियों में शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। किरण शव का अंतिम संस्कार केहरी गांव में करने की तैयारी में थीं, जबकि लक्ष्मी पति के शव को लक्खीबाग शमशान घाट ले जाना चाहती थीं।
विज्ञापन

6 of 7
death
शव को सड़क पर रखकर दोनों बीवियों और बच्चों में तकरार होने से हंगामा हो गया। मौके पर तमाशबीनों का तांता लग गया। इसी बीच प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस के सामने दोनों ही बीवियां अपनी-अपनी दावेदारी करती रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
death
एक बार तो पुलिस भी उलझ गई, मगर बाद में केहरी गांव में शव के अंतिम संस्कार का फैसला किया गया। वहीं इसकी वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। एसओ मुकेश त्यागी का कहना है कि दोनों पत्नी विजय का मृत्यु प्रमाण पत्र चाहती हैं, ताकि नौकरी और देय रकम पर दावा किया जा सके। दोनों बीवियों से दस्तावेज साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें