फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बर्फबारी में फंसने से दो ग्रामीणों की हालत बिगड़ी, रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर की गुहार

Mon, 25 Feb 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला/पिथौरागढ़
विज्ञापन
snowfall/uttarakhand
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गुंजी में बर्फबारी में फंसने से दो ग्रामीण बीमार पड़ गए। इनमें से एक ग्रामीण का पैर चिलबर्न के कारण नीला पड़ गया है, जबकि दूसरे को स्नो ब्लाइंडनेस होने से दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन


मार्ग में बर्फ होने से दोनों को पैदल लाया जाना संभव नहीं है। बीमार ग्रामीणों के परिजनों के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने रेस्क्यू के लिए शासन से हेलीकॉप्टर मांगा है। गुंजी निवासी भूपेंद्र सिंह गुंज्याल (28) के पैर में बर्फ से नीलापन आ गया है।

चिलबर्न के कारण वह चल-फिर नहीं पा रहा है, जबकि ग्लोन गर्ब्याल (75) स्नो ब्लाइंडनेस की गिरफ्त में आने से देख नहीं पा रहे हैं। गुंजी में अत्यधिक बर्फ होने के कारण दोनों को पैदल मार्ग से धारचूला लाया जाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ग्रामीणों के परिजनों ने रविवार को धारचूला तहसील प्रशासन को पत्र सौंपकर उपचार के लिए हल्द्वानी या देहरादून पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की। एसडीएम ने जिलाधिकारी को इस बावत अनुरोध पत्र भेजा है।

इस पर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने आपदा प्रबंधन सचिव को पत्र भेजकर दोनों बीमार ग्रामीणों को तत्काल उपचार देने के लिए हेलीकॉप्टर गुंजी भेजने का अनुरोध किया है। उधर धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ग्रामीणों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस समय आईटीबीपी  के कैंप में दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें