कुंजा के तेल से तैयार किया एंटी डेंड्रफ शैंपू
सगंध पौध केंद्र ने शोध के दौरान कुंजा के तेल से एंटी डेंड्रफ शैंपू तैयार किया है। हालांकि शैंपू का पेटेंट करना बाकी है। कैंडिडा एल्बीकैंस जैसे हानिकारक फंगस से बालों में डेंड्रफ होता है। कुंजा तेल में इस फंगस को निष्क्रिय करने की क्षमता है।
एक हेक्टेयर पर खेती से दो लाख तक मुनाफा
किसान यदि एक हेक्टेयर भूमि पर कुंजा की खेती करता है तो इससे दो लाख तक शुद्ध आय प्राप्त कर सकता है। एक हेक्टेयर पर एक हजार पौधों का रोपण किया जा सकता है। इससे 50 से 60 लीटर तेल प्राप्त हो सकता है। बाजार में कुंजा तेल की कीमत चार हजार प्रति लीटर तक है।
ये भी पढे़ं...Chardham Yatra: दो अक्तूबर को तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि, होंगे विशेष अनुष्ठान
राज्य में सगंध फसलों की काफी संभावनाएं है। इस दिशा में सगंध पौध केंद्र खेती की संभावनाओं पर अनुसंधान कर रहा है। कुंजा पर्वतीय क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगता है। इसकी व्यावसायिक खेती पर वैज्ञानिक काम रहे हैं। पहली बार सरकार ने महक क्रांति नीति लागू की है। इससे एरोमा खेती को बढ़ावा मिलेगा। -गणेश जोशी, कृषि एवं उद्यान मंत्री