फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विस परीक्षा के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, देहरादून, बरेली, मुरादाबाद के बीच होगा संचालन

Sat, 03 Oct 2020 12:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज (प्री) परीक्षा के शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। यह ट्रेनें बरेली, मुरादाबाद, देहरादून के बीच चलेंगी।

विज्ञापन


देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि ट्रेन शनिवार को देहरादून से 9:20 बजे चलकर रविवार सुबह 3:40 बजे बरेली पहुंचेगी। यही ट्रेन बरेली से रविवार को शाम 7:30 बजे रवाना होगी और सोमवार को सुबह चार बजे देहरादून पहुंचेगी।

वहीं, एक ट्रेन शनिवार को मुरादाबाद से रात 11 बजे चलकर रविवार को सुबह 4:20 बजे देहरादून पहुंचेगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद यह ट्रेन शाम छह बजे देहरादून से रवाना होगी।
विज्ञापन


देहरादून से मुरादाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन रायवाला, हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेनों में सिर्फ अनारक्षित सीटें रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें