- एमपी से बंटी नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाए थे स्मैक
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/कालसी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कालसी के ग्राम भूड़ के पास से यूपी के दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 300 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर भूड़ के पास दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पुलिस को देख दोनों कोटी की ओर जाने लगे। पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम यूपी के कानपुर देहात थाना क्षेत्र के दशहरा गांव निवासी मोनू उर्फ संदीप और कहिंजरी निवासी हिमांशु उर्फ हर्ष बताया। दोनों मध्य प्रदेश के पिंटू पार्क निवासी बंटी से स्मैक खरीदकर लाए थे। मोनू उर्फ संदीप के पास से 160 ग्राम और हिमांशु उर्फ हर्ष के पास से 140 ग्राम स्मैक मिली। दोनों ने बताया कि स्मैक कालसी में किसी व्यक्ति देनी है। दोनों के पास से एक टिकट झिझक से देहरादून और दूसरा टिकट हरिद्वार से हरबर्टपुर तक का मिला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।