विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 14.55 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। पकड़े गए एक आरोपी के पास से 18500 रुपये की नकदी और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रविवार की शाम पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान नवाबगढ़ डाकपत्थर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध नजर आया जो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस ने कुछ दूरी पर पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 6.30 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 18500 रुपये की नकदी बरामद की गई। आरोपी की पहचान फरहान पुत्र फरमान निवासी 28 फिटा रोड विकासनगर के रूप में हुई।
पुलिस टीम में डाकपत्थर चौकी प्रभारी कुंदनराम, बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह, कांस्टेबल सचिन, तेजेंद्र शामिल रहे। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने 8.25 ग्राम स्मैक के साथ आलम पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी जीवनगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को चेकिंग के दौरान बस स्टैंड जीवनगढ़ मार्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान आलम पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी जीवनगढ़ के रूप में हुई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कुंदनराम, कांस्टेबल सोनू राम, संदीप, पूरन शामिल रहे।
====================
दो वारंटी दबोचे
विकासनगर। वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश न होने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। आरोपियों की पहचान अनिल पुत्र पदम सिंह निवासी बरोटीवाला विकासनगर और गुफरान मलिक पुत्र हसनदीन निवासी ढकरानी के रूप में हुई। पुलिस टीम में एसआई सुरेश चंद्र बलूनी, रतन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह और किरणपाल मौजूद रहे।