गुलदार के दो शावकों की भी नहीं मिली अनुमतिI
पिछले साल चिड़ियाघर में गुलदार के दो शावकों को भी लाया गया था। कुछ दिन तक इनका पर्यटकों ने दीदार किया था लेकिन बाद में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से अनुमति न मिलने के कारण इनके बाड़े को ढक दिया गया। तब से अब तक प्राधिकरण से अनुमति नहीं मिली है। दोनों शावक अब जवान हो चुके हैं। अब डीएफओ त्रिपाठी का कहना है कि गुलदार और बाघ के दो शावकों की अनुमति के लिए एक बार फिर से प्रस्ताव भेजा जाएगा। जल्द ही प्राधिकरण से इनकी एकसाथ अनुमति मिलने की संभावना है।
भालू और लकड़बग्घे का इंतजारI
चिड़ियाघर में भालू और हाइना यानी लकड़बग्घे भी लाए जाने हैं। इनके लिए भी वन विभाग तैयारी कर रहा है। भालू के बाड़े भी बनकर तैयार होने वाले हैं। इन्हें लाने के लिए भी प्रक्रियाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन वन्य जीवों को भी जल्द चिड़ियाघर लाया जा सकता है।