फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। क्षेत्र में शनिवार को एक महिला समेत दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों को उपचार के लिए दून अस्पताल भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान तेज कर दी है। सभी के सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

संक्रिमितों में से एक कालसी तहसील क्षेत्र के लाच्छा गांव का रहने वाला है। हाल में उक्त व्यक्ति देहरादून किसी काम से गया था। गांव वापस आने के बाद उसकी तबीयत खराब रहने लगी। उसने सीएचसी विकासनगर स्थित अस्पताल में उपचार कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे कोविड टेस्ट की सलाह दी। रेंडम सैंपलिंग में व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। इस पर उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का कालसी स्थित आम बाग में भी मकान है। साथ ही वह विकासनगर के रहने वाले कुछ व्यापारियों के संपर्क में भी था। इसके बाद सभी लोगों को एहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन किया जा रहा है।
वहीं, पॉजिटिव निकली महिला अंबाड़ी गांव की रहने वाली है। हाल ही में महिला के भाई की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। वह रामपुर यूपी से लौटा था।
नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि दोनों संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान तेज कर दी गई है। रिस्क के आधार पर सभी को होम और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन किया जा रहा है। बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आनेवाले सभी लोगों से कोविड टेस्ट कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें