फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मोहन से महिलाओं को ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी से बरामद तमंचा, सोने का सामान और जिंदा कारतूस। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। सम्मोहन और महिलाओं को सामान दोगुना करने का लालच देकर ठगने वाले शातिर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 बोर का कारतूस, 12 बोर का एक तमंचा और महिलाओं से ठगे गए दो सोने के कुंडल, एक मोटरसाइकिल, दो हजार रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। पुलिस एक शातिर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

ऋषिलोक कॉलोनी आशुतोष नगर निवासी महिला शिव देवी कैंतूरा पत्नी नैन सिंह कैंतूरा ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। बताया कि 24 जुलाई को दोपहर दो बज करीब नटराज चौक से अपने घर ऋषिलोक कॉलोनी वापस आ रही थी। तभी आशुतोष नगर बालाजी बगीचे वाली गली में मोटरसाइकिल पर दो युवक पहुंचे। उन्होंने सम्मोहन कर गले से मंगलसूत्र, कान के कुंडल और चांदी की अंगूठी को रुमाल पर रख लिया और वहां से चलते बने। सम्मोहन से बाहर आने के बाद उन्हें ठगी का पता चला
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले में घटनास्थल सहित नगर के करीब 30 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। शुक्रवार रात श्यामपुर फाटक के समीप मुखबिर से सूचना मिली कि हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आ रहा है। पुलिस ने फाटक पर चेकिंग कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गुलजार (26) पुत्र सुक्रउद्दीन निवासी मोहम्मदपुर घड़ी थाना किठौर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश, हाल निवासी ग्राम शिकारपुर थाना मंगलौर जिला हरिद्वार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

26 जुलाई को रुड़की में महिला को बनाया था निशाना
ऋषिकेश। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आरोपी गुलजार बदायूं से भी पूर्व में जेल जा चुका है तथा वर्तमान में जमानत पर बाहर आया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि वह अपने साथी शहजाद के साथ ऋषिकेश आया था। 24 जुलाई को उसने साथी के साथ घटना को अंजाम दिया। इसके बाद 26 जुलाई को रुड़की गंगनहर एक महिला को झांसे में लेकर उसके कान के कुंडल ठग लिए थे।

कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें