फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम बस ने बाइक सवार दो की ली जान

Thu, 16 Jul 2015 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में तेज गति से आ रही उत्तराखंड रोडवेज बस और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दंपति बस के पिछले हिस्से से टकराकर गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


घायलों को तुरंत दून अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद बस चालक भाग गया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।

देहरादून नेशनल हाईवे पर मणिमाई मंदिर कुआंवाला जंगल में देहरादून की ओर तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग छिटककर सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

इतनी जोरदार टक्कर क‌ि हेलमेट हुआ चकनाचूर

इसी दौरान पास से गुजर रहे एक अन्य बाइक सवार दंपति भी बस से टकराकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हर्रावाला पुलिस ने 108 आपातकालीन सेवा से घायलों को दून अस्पताल भिजवाया।

वहां डॉक्टरों ने दो घायलों को मृत करार दिया। मौत की वजह गंभीर चोट लगाना बताया जा रहा है। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गया।

हर्रावाला पुलिस चौकी प्रभारी मंजुल रावत ने मृतकों की पहचान चरण सिंह(45) पुत्र रतिराम निवासी इस्माइलनगर लक्सर हरिद्वार और राजेन्द्र (56) पुत्र ओम प्रकाश निवासी लक्सर हरिद्वार के रूप में कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें