देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में तेज गति से आ रही उत्तराखंड रोडवेज बस और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दंपति बस के पिछले हिस्से से टकराकर गंभीर घायल हो गया।
घायलों को तुरंत दून अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद बस चालक भाग गया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
देहरादून नेशनल हाईवे पर मणिमाई मंदिर कुआंवाला जंगल में देहरादून की ओर तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग छिटककर सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए।