फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चोरी की सरकारी बोलेरो के साथ दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर और चकराता थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दो चोरों को चकराता-लाखामंडल मोटरमार्ग से गिरफ्तार किया। उनके पास से राजपुर आईटी पार्क से चोरी की गई सरकारी बोलेरो बरामद की गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि राजपुर आईटी पार्क से 24 मई को एक सरकारी बोलेरो चोरी हो गई थी। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से राजपुर थाना पुलिस ने दो चोरों की पहचान की। उनकी लोकेशन पहले विकासनगर, फिर कालसी और आखिर में चकराता में मिली। रविवार को दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कालसी तहसील क्षेत्र के उद्पाल्टा निवासी अभय राय और चकराता थाना क्षेत्र के म्यूटा निवासी रजत चौहान के रूप में हुई है। बताया कि राजपुर थाना पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें